सत्ता में आने के सपने देखना छोड़ दे सरकार, अग्निहोत्री ने कसा तंज भाजपा ने कर्ज के बोझ तले दबाया हिमाचल

--Advertisement--

Image

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कसा तंज भाजपा ने कर्ज के बोझ तले दबाया हिमाचल।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के इशारे पर ट्रक यूनियनों को उजाडऩे पर उतारू है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा किसी भी सूरत मेंं नही होने देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर विधानसभा में कानून बनाकर ट्रक आपरेटर्ज व यूनियनों के हितों की रक्षा करेगी। उक्त शब्द उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पंजैहरा में इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह द्वारा आयोजित परिर्वतन रैली को संबोधित कर रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल के हितों की रक्षा करने में नाकाम साबित हुई है, हिमाचल को कर्ज में डुबोने का काम जयराम सरकार ने किया है। डबल इंजन की खराबी ने साफ कर दिया है कि अब इंजनों को बदलना पड़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की सिर्फ जुमलेबाजी करना पुरानी आदत है। सरकार बताए कि पिछले विधानसभा चुनावों से पहले घोषित नेशनल हाई-वे कहां है?

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का हनन करने का काम किया है,सरकारी कार्यक्रमों का राजनीतिकरण किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...