बिक्रम ठाकुर के पक्ष में उतरे मनकोटिया बोले मुकेश द्वारा मंत्री पर लगाए आरोप झूठे 

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार 

मनकोटिया अब ठाकुर बस के चालान मामले में उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के पक्ष में खड़े नजर आए।

उन्होंने अपने ही कांग्रेसी नेता मुकेश ठाकुर पर बोलते हुए कहा कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं होगा तो आरटीओ चालान करेगा ही।

अभी हाल ही में सुरिंदर मनकोटिया ने विधायक विक्रमादित्य सिंह से मुकेश ठाकुर को मिलवाया और पार्टी जॉइन भी करवाई थी।

पार्टी जॉइन करवाने से पहले भी मुकेश ठाकुर पर मनकोटिया कई बार मुखर होते रहे हैं। लेकिन अब मुकेश ठाकुर कांग्रेस में है लेकिन फिर भी मनकोटिया ने उनपर हमला बोला है।

मनकोटिया इस लिए भी नाराज है कि मुकेश ठाकुर ने झूठा वीडियो जारी करके कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर पर उनकी बस का चालान बेबजह करने के आरोप लगाए थे।

मनकोटिया ने कहा कि वह स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर के ऊपर बिना बजह झूठे आरोप लगाने के खिलाफ है। वो सत्य की राजनीति करते है झूठ की नही ।

मनकोटिया ने कहा बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था और कोई अनहोनी हो जाती तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता।

ज्ञात रहे जिस बस का चालान हुआ था उस बस का 2020 के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट नही है और 2019 क बाद टैक्स नही भरा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...