धर्मशाला विधानसभा के लिए तैयार हो रहे दावेदार, कांग्रेस में गुटबाजी से सुधीर शर्मा की राह मुश्किल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला

इसी साल के अंत में होने वाले चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश की समरभूमि पूरी तरह से सजी है. प्रदेश की दूसरी राजधानी और विधानसभा क्षेत्र में क्या भाजपा और क्या कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इस क्षेत्र से एक सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिये जद्दोजहद कर रही हैं.

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर शर्मा की राह इस बार धर्मशाला से मुश्किलों भरी हो सकती है. यहां कांग्रेस दो फाड़ होती हुई नजर आ रही है, इसकी बानगी नगर निगम धर्मशाला के पूर्व में मेयर रहे और मौजूदा पार्षद समेत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह जग्गी ने प्रदर्शित करनी शुरू कर दी है.

दरअसल मेयर देवेंद्र जग्गी ने धर्मशाला के श्यामनगर में कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर की अगुवाई में एक बहुत बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन कर अपने तेवर तय कर दिए हैं. उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को ये सन्देश भिजवाने का मुकम्मल एजेंडा तैयार कर लिया है, कि अबकी बार पार्टी को धर्मशाला का ही धरती पुत्र चुनना होगा. इसके साथ यदि यहां बाहरी उम्मीदवार को उतारा गया तो पार्टी के लिये बेहद नुकसान होना तय है.

शांतप्रिय धर्मशाला को यूपी बनाने की कोशिश नहीं होगी बर्दाश्त

उन्होंने इशारों ही इशारों में ये तक कह दिया कि जो नेता वक्त आने पर पार्टी का न हुआ उसे पार्टी अपना उम्मीदवार कैसे बना सकती है? जग्गी ने ये तक बताने की कोशिश की कि शांतप्रिय धर्मशाला को उत्तर प्रदेश बनाने की जिस नेता ने कोशिश की उसे यहां की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने पार्टी को भी साफ शब्दों में चेताते हुये ये तक कह दिया कि अब लोग कैंडिडेट का चरित्र देखने लगे हैं.

जग्गी ने विप्लव ठाकुर के जरिए कांग्रेस हाईकमान को भेजा संदेश

पार्टी अगर गलत उम्मीदवार को चुनती है तो उसका हर लिहाज से नुकसान होना तय है. जग्गी ने अपनी योजना के तहत कांग्रेस की दिग्गज नेत्री विप्लव ठाकुर के जरिये पार्टी हाईकमान को सन्देश भिजवाने का भी पूरा इंतज़ाम कर लिया है कि अबकी बार टिकट के वो ही हैं दावेदार.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...