नैशनल हाईवे पर अनियंत्रित हुई बाइक, सलियाणा के युवक की मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

नैशनल हाईवे पर तारागढ़ के समीप शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन कुमार (23) पुत्र दीप कुमार निवासी सलियाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अमन बाइक (एचपी 63सी-2098) पर बैजनाथ की ओर आ रहा था कि तारागढ़ के समीप वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके चलते अमन को सिर में चोटें आईं।

एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम ने बताया कि वह धर्मशाला से एक बैठक में भाग लेकर वापस आ रहे थे तो तारागढ़ में लोगों की भीड़ को देखकर गाड़ी रोकी। इस दौरान एक टैक्सी चालक मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से घायल बाइक चालक को आयुर्वेद अस्पताल ले गया।

थाना प्रभारी पूजा कौंडल ने बताया कि अस्पताल में उक्त बाइक सवार को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...