नौ माह में बनेगा हिमाचल के नयनादेवी में प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

51 शक्तिपीठों में से एक श्री नयनादेवी जी में जल्द ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को विदेशों जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यहां करीब नौ माह में हिमाचल प्रदेश का पहला स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनकर तैयार होगा। इससे पहले बिहार के नालंदा में ऐसा ब्रिज बना है।

यह ब्रिज नयनादेवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को ही नहीं, बल्कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। पुल को बनाने का खर्च मंदिर न्यास करेगा। रैपिड एंड रोपवे सिस्टम डेवलपमेंट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (आर एंड आरएसटीडीसी) शिमला ने इसके टेंडर जारी कर दिए हैं।

13 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। मंदिर की गुफा के पास बनने वाला 70 फीट लंबा और 15 फीट चौड़ा यह ब्रिज पांच करोड़ नौ लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। टेंडर में सही लागत भरी गई होगी तो सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 दिन में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनने से श्री नयनादेवी जी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन ने फॉरेस्ट कंजरवेशन एक्ट प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

गीता राम, सहायक अभियंता आर एंड आरएसटीडीसी के बोल

श्री नयनादेवी जी में स्काई ग्लास वॉक ब्रिज बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। 13 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। इसके बाद अगर टेंडर में इसकी सही लागत भरी होगी तो जारी कर दिया जाएगा। फाइनांशियल बिड खुलने के 15 दिन बाद काम शुरू होगा। ब्रिज नौ माह में तैयार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...