हिमाचल का सरकारी प्राथमिक स्कूल, 3 छात्रों को पढ़ाने को दो JBT

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

हिमाचल प्रदेश तरक्की कर रहा है। अक्सर आप सुनते होंगे कि स्कूलों में स्टाफ की कमी के कारण छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है, लेकिन यहां चौंकाने वाली खबर है।

चंबा जिला में एक तरफ सरकारी स्कूल अध्यापकों की कमी से जूझ रहे है, तो वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा विभाग ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरणा में तीन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए शिक्षिका ( जेबीटी) की तैनाती आदेश जारी किये हैं। जबकि एक अध्यापक पहले से ही स्कूल में तैनात हैं।

ऐसे में तीन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दूसरी अध्यापिका की तैनाती समझ से परे है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले ही यह आदेश जारी हुए हैं, लेकिन मामला अब चर्चा में आया है।

गौरतलब है कि चंबा जनपद में करीब 30 ऐसे स्कूल हैं, जहां अध्यापक ही नहीं है। विभाग जुगाड़ के सहारे प्रतिनियुक्ती से स्कूल चला रहा है। इसके अलावा करीब 305 ऐसी पाठशालाएं है, जहां एक-एक अध्यापक है।

बहरहाल, एक तरफ जहां अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों को टीचर्स नहीं मिल रहे है तो वहीं, ऐसे स्कूलों में अध्यापकों की ट्रांसफर की कर रहा है

जहां विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है और पहले से ही एक अध्यापक तैनात होने के बावजूद दूसरे अध्यापक की तैनाती की जा रही है।

क्या कहते हैं अधिकारी 

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा का कहना है कि विभाग द्वारा युक्तिकरण करवाया जाएगा। इसके लिए ब्यौरा ब्योरा निदेशालय भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...