मुख्यमंत्री जयराम के स्वागत को सज गया ज्वाली; जगह-जगह लगे तोरणद्वार, 11 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के (आज) तीन सितंबर को सुबह 11 बजे प्रस्तावित आगमन के चलते जवाली दुल्हन की तरह सज गया है।

मिनी सचिवालय ज्वाली के प्रांगण में वाटर प्रूफ टैंट लगाया गया है तथा कुर्सियों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। आधुनिक तरीके से मंच बनाया गया है तथा जगह-जगह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत को तोरणद्वार बनाए गए हैं।

टैंटों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल के मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाला होर्डिंग काफी लुभावना लग रहा है।

इसके साथ ही आगमन के लिए गेट बनाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आने वाले मंत्रीगण के लिए मंच पर वीआईपी कुर्सियां लगाई गई हैं तथा मंच के साथ ही नीचे वीआईपी लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं व उसके पीछे श्रोताओं के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पूरा ज्वली बाजार विधायक अर्जुन सिंह के स्वागत वाले होर्डिंग्स से सज गया है। हर जगह होर्डिंग्स ही दिखाई दे रहे हैं।

सभा स्थल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित सूचना प्रसारण मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के पोस्टर ही पोस्टर लगे हुए हैं। विधायक अर्जुन सिंह द्वारा इस व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

11 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलिकाप्टर से सुबह 10:45 बजे रैहन स्टेडियम पहुंचेंगे तथा वहां से सडक़ मार्ग से 11 बजे ज्वाली के एसडीएम ग्राउंड में पहुंचकर जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुली जीप के माध्यम से नारों व ढोल-बाजों की धुनों के बीच मंच तक लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ज्वली के लिए जो भी मांगा गया है, उसको मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...