स्प्रिंग डेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नेशनल स्पोर्ट्स डे

--Advertisement--

Image

भलाड़ – शिबू ठाकुर

स्प्रिंग डेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली में सोमवार को नेशनल स्पोर्ट्स डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें वॉलीबॉल, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, खो-खो के मैच करवाए गए।

वॉलीबॉल के मैच में शिवाजी हाउस और झांसी हाउस विजय रहे। खो खो के मैच में लड़कियों में गांधी हाउस, लड़कों में शिवाजी हाउस विजय रहा तथा लॉन्ग जंप में लड़कियों में गांधी हाउस और लड़कों में भगत हाउस विजय रहा | शॉट पुट में लड़कियों में भगत हाउस तथा लड़कों में शिवाजी हाउस विजयी रहा ।

इन सभी विजेताओं को स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजीव निरियाल के द्वारा सर्टिफिकेट दिए गए। इसका आयोजन नीतीश और सपना की अध्यक्षता में करवाया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजीव निरियाल तथा स्कूल के प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ राजेंद्र सिंह ने बच्चों को खेलकूद में हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया । तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...