टि्वन टावर का गिरना भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा भारत सरकार की नाक के नीचे दिल्ली के नोएडा में करोड़ों रुपये से भ्रष्टाचार के बल पर बना हुआ टि्वन टावर गिरते हुए देश के करोड़ों लोगों ने देखा। टीवी चैनल और अखबारें भ्रष्टाचार के टविन टावर के समाचार से भरी पड़ी थी।

उन्होंने इस मामले में सबसे अधिक बधाई उच्चतम न्यायालय को इसलिए दी है कि शायद पहली बार उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों के नाम तय करने का काम हुआ। उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया था कि अवैध निर्माण करने का आदेश देने वाले सभी अधिकारियों के नाम बताए जाएं।

नोएडा प्राधिकरण के 24 अधिकारियों चार बिल्डर दो वस्तुकार जिम्मेदार ठहराये गये हैं उनके विरूद्ध एफआइआर भी दर्ज हो गई है। इसमें 18 अधिकारी सेवानिवृत हो चुके है, छह निलबिंत हैं।

शांता कुमार ने कहा आज भारत में सबसे बड़ी समस्या प्रतिदिन बढ़ते भ्रष्टाचार की है। टि्वन टावर गिराने का पहला मौका नही है। देश में कई बड़े नगरों में करोड़ों रुपये के अवैध निर्माण हुए। वर्षों तक उनमें व्यापार चलते रहें । लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अवैध घोषित किया गये और बुलडोजर से उन्हें गिराया गया ।

उन्होंने दिल्ली में करोड़ों रुपये के ऐसे अवैध निर्माण गिरते हुए देखें है । इस भ्रष्टाचार की असली जड़ वे लोग है जो रिश्वत लेकर अवैध निर्माण होने देते हैं । जब तक उन जिम्मेदार लोगों को सजा नही होती इस प्रकार का भ्रष्टाचार चलता रहेगा ।

उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि टि्वन टावर के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नामित किया गया है । उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके विरूद्ध अति शीघ्र ऐसी कठोर कार्यवाही हो कि भविष्य में कोई इस प्रकार भ्रष्टाचार बढ़ाने की कोशिश न करें ।

उन्होंने देश की जागरूकता संस्थाओं को भी सावधान किया है कि वे इन सभी नामित जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करवाने की कोशिश करें । आवश्यकता पड़े तो इसके लिए एक बार फिर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...