कोटला में दुकानदारों और टैक्सी यूनियन के सदस्यों को डीएसपी संजय शर्मा ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

नारकोटिक्स टास्क फोर्स के डीएसपी संजय शर्मा ने कोटला में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के सदस्यों को सम्बोधित किया। संजय शर्मा जिला कांगड़ा, चम्बा एवं ऊना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग फ्री हिमाचल एप के माध्यम से बिना अपनी पहचान बताए नशा तस्करों की सूचना एएनटीएफ को दें।

नशे की लत से बिगड़े हुए व्यक्ति के सुधार के लिए नेशनल ड्रग डी एडिक्शन हेल्पलाइन 14446 पर सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस लोगो की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशीली दवाओ के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ हिमाचल पुलिस की मदद करके हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनायें।

आप अपने बच्चे की दिनचर्या का ख्याल रखें, उनके दोस्तों तथा परिवार जनों को जाने व बच्चो के आचार, विचार और व्यवहार पर नज़र रखें। बच्चो को समुचित वक़्त दे, बातचीत करते रहें। यदि बच्चा नशीले पदार्थ का सेवन करता हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श ले।

ये रहे मौजूद

इस मौके से एसएचओ ज्वाली सुरेंद्र कुमार, कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व प्रधान योगराज मेहरा, अरविंद महाजन, सुमित महाजन, ने योगेश शर्मा, अंशुल गुप्ता, राजकुमार वर्मा, अजय मैहरा, स्वर्ण सिंह, गणेश मैहरा, विंटा, संजय आदि दुकानदारों सहित कोटला टैक्सी चालक भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...