नागनी माता मंदिर भड़वार के सेवादल सदस्यों ने, मंदिर मेलों को लेकर निकाली शोभायात्रा

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नागनी माता मंदिर भड़वार के सेवा दल के सदस्यों ने ज़सूर से मंदिर तक वार्षिक पैदल यात्रा का आयोजन किया। एक विशेष वाहन पर माता नागनी का भव्य भवन सजा कर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान समूचा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा।

यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष तौर पर शामिल रहे। ज़सूर में उन्होंने मां की पूजा अर्चना कर मां का आर्शीवाद लिया और यात्रा में शामिल हुए। सेवा दल के सदस्यों ने उन्हें मां का सरोपा देकर सम्मानित किया।

यात्रा का ज़सूर, बौड,न्याजपुर,चौगान, खुशी नगर आदि विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने मां का दर्शन कर आर्शीवाद लिया। देर शाम यात्रा मंदिर पहुंची यहां सेवादल के सदस्यों ने पूजा अर्चना कर मां के दरबार में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की।

माता नागनी के मंदिर में सावन और भाद्रपद पूरे दो माह मेले लगते हैं इनमें सेवा दल के सदस्य मंदिर परिसर में अपनी निशुल्क सेवाएं देते आ रहे हैं और य़ह सेवा पिछले चालीस सालों से भी अधिक समय से की जा रही है।

सातवें मेले में सेवा दल के सदस्य ज़सूर से भवन तक पैदल यात्रा कर मां के दरबार में झंडा चढ़ाते हैं और य़ह क्रम पिछले चालीस सालों से निरंतर जारी है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सेवा दल के सदस्य व अन्य लोग भी यात्रा में शामिल रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...