भाजपा सरकार के शासन में भ्रटाचार को मिला बढ़ावा,प्रदेश में विकास कांग्रेस की देन: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धमरोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भोरंज क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाएं। विकास कार्य वीरभद्र सिंह की सरकार में ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सक्षम मुख्यमंत्री साबित नहीं हुए।

सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार में पुलिस भर्ती में पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस भर्ती में भारी धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीबीआइ की जांच करवाएंगे लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हुई और उन्होंने जनता से झूठ बोला है। युवाओं से धोखा किया है।

अग्निवीर भर्ती पर भी युवाओं को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष की भर्ती में युवा क्या करेगा । सेना में 18 वर्ष की भर्ती योजना सही थी। मोदी सरकार रोजगार देने व महंगाई को लेकर बुरी तरह असफल रही है । गैस सिलेंडर महंगा हो गया । उज्ज्वला योजना पर भी गुमराह किया ।

जन धन योजना पर भी केंद्र सरकार ने जनता को गुमराह किया।14 लाख बेरोजगार हो गए हैं । कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार नीति बनाई जाएगी । कोरोना महामारी से सबने लड़ाई लड़ी। कोरोना टेस्टिंग मशीन के विधायक निधि से 35 लाख रूपये जनहित में दी। जय राम ठाकुर को जनता का फीक्र नहीं है। कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम मांग रहे हैं ।महिलाएं, किसान व बागवान दुखी है।

भाजपा ने केवल दो विधानसभा क्षेत्रों सराज व धर्मपुर में ही रोजगार दिया बाकि विधानसभा क्षेत्रों से भेदभाव किया है । देश व प्रदेश में कांग्रेस ने विकास करवाया और देश की आजादी को लेकर बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का देश के विकास में अहम योगदान है । भाजपा ने लोगों को धर्म व संप्रदायिकता के नाम पर बांटने का कार्य किया है । लोकतंत्र को कुचलने नहीं देंगे और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता आगे आएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...