बैजनाथ की संसाली खड्ड किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, अभी नहीं हो पाई शिनाख्‍त

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पड़ते सेहल रोड में संसाली खड्ड के किनारे एक महिला का शव मिला है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को कुछ लोगों ने एक शव खड्ड के किनारे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी पूजा कौंडल और डीएसपी बीडी भाटिया ने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक गांव के लोग सुबह काम के लिए निकले तो उनकी नजर खड्ड के किनारे शव पर पड़ी।

उन्होंने पंचायत के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भि‍जवा दिया है। अज्ञात शव होने के कारण शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए बैजनाथ शवगृह में रखा जाएगा। इसके बाद नियमानुसार इसका अंतिम संस्‍कार कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...