मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों का लिया जायज़ा

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश चंद धवाला ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मे मुख्यमंत्री के प्रस्थावित दौरे की तैयारियों का जायज़ा लिया। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ज्वालामुखी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।

इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा अधिकारियों से माँगा और ज्वालामुखी विधान सभा क्षेत्र में सभी योजनाओं को गम्भीरता से लागु करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लम्बित विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रह कर पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के अगले माह होने वाले प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए उससे सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के सम्भावित प्रवास को देखते हुए हर व्यवस्था को ठीक किया जाए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ती विभाग तिलक राज, खण्ड विकास अधिकारी देहरा चतर सिंह,आर एम देहरा कुशल कुमार , सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...