सारे परिवार की लाडली 11 साल की बच्ची को बिस्‍तर पर सांप ने डसा, दो घंटे बाद मौत

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत की पंचायत रैल के गांव बनूडी़ में एक बच्ची की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार बनूड़ी गांव की रहने वाली 11 वर्षीय अमनदीप पुत्री गुरमीत सिंह शनिवार सुबह 3 बजे के करीब सिर पर काटने का आभास हुआ।

बच्‍ची ने तुरंत अपनी मां को इस बारे में बताया। इस पर बच्ची की मां ने यहां वहां देखा पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। बच्ची के पिता घर पर नहीं थे और सुबह 5 बजे के करीब जब बच्ची की हालत खराब हो गई तो उन्होंने बच्ची को निजी वाहन से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया लेकिन वहां पर डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह की दो लड़कियां और एक लड़का है। अमनदीप इनमें सबसे बड़ी थी और छठी कक्षा में सांडा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।

अमनदीप के चाचा ने बताया बेटी पढ़ने में बहुत ही होशियार थी। पिछले कल जब स्कूल जा रही थी तो उसने सभी परिवार के सदस्यों के साथ बहुत हंसी मजाक किया और अमरूद के पेड़ पर चढ़ गई और वहां से पक्के पक्के अमरुद तोड़े और और अपने स्‍वजनों को खिलाए।

रैल पंचायत प्रधान संध्या देवी ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बच्ची की मौत की वजह सांप का डसना बताई जा रही है। उन्होंने सरकार से परिवार की यथासंभव आर्थिक मदद करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...