केंद्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया स्काउट गाइड दीक्षांत समारोह

--Advertisement--

Image

नलेटी/देहरा – आशीष कुमार

केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आज स्काउट – गाइड दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल मुख्य अतिथि रही।

इस अवसर पर स्काउट – गाइड अभियान से जुड़े सभी शिक्षक तथा विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। सबसे पूर्व श्रीमती रीना ( संगीत शिक्षिका) ने स्कार्फ पहनाकर प्राचार्य महोदया का स्वागत किया ।

अनूप सिंह (पुस्तकालय अध्यक्ष) ने मुख्य अतिथि महोदया से अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की । सबसे पूर्व ध्वज लीडर सूरज शर्मा (कक्षा बारहवीं विज्ञान) ने स्काउट ध्वज फहराया तथा सभी ने ध्वज को सलामी दी ।

इसके पश्चात कक्षा तीसरी तथा कक्षा छठी के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई तथा स्काउट – गाइड अभियान में शामिल किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया बच्चों को आशीर्वचन दिए तथा फलाहार दिया ।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन भलाई का एक कार्य करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...