कांगड़ा: अवैध रूप से बेचा जा रहा था डिपो का राशन, पंचायत के युवाओं ने किया पर्दाफाश

--Advertisement--

Image

बैजनाथ, 27 अगस्त – बर्फू

हिमाचल के कांगड़ा जिला में कथित तौर पर डिपो के राशन को अवैध रूप से बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से 20 बोरियां चावल व गेहूं की 25 बोरियां बरामद कर ली है।

जानकारी मुताबिक बैजनाथ उपमंडल के घोड़पीठ पंचायत में वीरवार रात करीब 9 बजे डिपो होल्डर राशन की बोरियों को एक गाड़ी में लादकर कही ले जा रहा था। गाड़ी में 20 बोरियां चावल और 25 बोरियां गेंहू की थी।

अवैध रूप से बचने के लिए ले जाए जा रहे इस राशन का पर्दाफाश उस समय हुआ, जब घोडपीठ पंचायत के अप्परभेंठ युवा क्लब क्रांतिकारी के सदस्यों ने जीप को रोका और डिपो होल्डर से पूछताछ की। युवाओं ने तुरंत ही पुलिस को सूचित किया और जीप सवार दोनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस थाना बैजनाथ के डीएसपी ने बीडी भाटिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...