शरारती तत्वों ने सिविल अस्पताल ज्वाली में गाली-गलौच कर बिगाड़ा माहौल, नशे में धुत युवकों ने मरीजों-तीमारदारों सहित स्टाफ को डराया

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

सिविल अस्पताल ज्वाली में शुक्रवार रात्रि को कुछ शरारती तत्वों द्वारा नशे में धुत होकर रात्रि समय कार्यरत स्टाफ के साथ बदसलूकी करने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात्रि को दो-तीन युवक अस्पताल में आए तथा अस्पताल में कार्यरत स्टाफ के साथ गाली-गलौच व हाथापाई करने लगे जिससे डर का माहौल हो गया।

अस्पताल में एडमिट मरीज व उनके साथ आए तमीरदार व अस्पताल का सारा स्टाफ सहम गया। अस्पताल में कार्यरत डॉ सुनील ने युवकों को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने डॉक्टर के साथ भी गाली-गलौच व बदसलूकी की। बाद में डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों युवक भाग गए।

डॉक्टर सुनील ने इसकी शिकायत बीएमओ नगरोटा सूरियां व एसएमओ ज्वाली से की है। बुद्धिजीवियों ने अस्पताल में रात के समय पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...