अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक नूरपुर मे हुई संपन्न, कर्मचारियों को आ रही समस्याओं क़े बारे की विस्तृत चर्चा

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

एनपीएस और आउटसोर्स कर्मचारियों को आ रही समस्याओं को लेकर भी की गईं चर्चा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।

इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग, अध्यापक संघ, आशा वर्कर्स, आईपीएच विभाग, विद्युत विभाग, ग्रामीण पंचायत विभाग सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौज़ूद रहे। इस बैठक मे कर्मचारियों को आ रही समस्याओं क़े बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एनपीएस और आउटसोर्स कर्मचारियों को आ रही समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक बारे अधिक जानकारी देते हुए संघ के नूरपुर अध्यक्ष राजेश सहोत्रा ने बताया कि बैठक में इस बात पर चिंतन किया गया कि अगर सरकार ने ओपीएस बहाल नहीं की तो आने वाले समय में कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं बैठक में मौजूद आशा वर्कर्स ने अपना मानदेय बढ़ाने के लिए जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है और कहा की आशा वर्कर्स को उम्मीद है कि सरकार हर वर्ग के कर्मचारी का ध्यान जरूर रखेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...