केवल सिंह पठानियां ने शाहपुर की बिधायक मंत्री पर लोगों को गुमराह करने, अधिकारियों डराने धमकाने के जड़े आरोप

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज 25-08-2022को सुबह 11 बजे जन जागरण संपर्क अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने पंचायत सिहुवा, मँझगरा, क्यारी के महाड़, ओर सद्दू के बुथों में जा कर जनता से रूबरू हुए। ओर जनता की समस्याओं को ध्यान से सुना ।

केवल सिंह पठानिया ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही विधानसभा शाहपुर की जनता को सभी सुबिधाओं का लाभ दिया जाएगा। अच्छा प्रशासन और मूलभूत सुविधाए दी जाएगी। विरोजगार युवाओ को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

पठानिया ने कहा कि जनजागरण अभियान के तहत विधानसभा शाहपुर हल्के की जनता का भरपूर साथ मिल रहा है और जहाँ जहाँ जनजागरण अभियान में जनता के बीच गए बहा बहा जनता अपने दुख दर्द सांझा कर रही है ओर इस बक्त जनता बढ़ती महँगाई से त्रस्त है।

युवा बढ़ती विरोजगारी से तंग है। आम जनमानस इस बक्त अपनी मूलभूत सुविधाओं से ही बंचित है। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में शिक्षा का संस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय चला था जो कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता के लिए छात्र छात्राओं के लिए शान है लेकिन भाजपा की सरकार ने इसको भी विधानसभा शाहपुर से उठा कर भेज दिया, जो आज विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ धोखा हुआ है।

पठानिया ने कहा कि मैं जनता से वायदा करता हु की पहले भी केंद्रीय विश्वविद्यालय को विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के प्रयासों से ओर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आशीर्वाद से स्थापित की थी। आगे भी मेरा प्रयास रहेगा कि जनता के आशीर्वाद से बिधायक बनने पर ओर प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर के अंदर ही स्थापित करूँगा। इसके लिए मैं जनता के हित के लिए लड़ाई लडूंगा।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी बुथों की कमेटियों के हिसाब से जनता के अनुरोध से विकास कार्य किए जाएंगे। जिससे अगल अगल बुथों की समस्याओं को दूर करके जनता के दुःख दर्द को दूर किया जायेगा। भाजपा सरकार को लेकिन सरकार को जनता से कोई लेना देना नही है।

इस बक्त भाजपा की मंत्री अपने नाम के फट्टे लगाने में मस्त है। जो कि ये सभी कार्य आज पूरा हो कर जनता को सुबिधा प्रदान कर देने चाहिए थे, लेकिन शाहपुर की बिधायक मंत्री की जनता को सुखसुविधा की देने की सोच ही नही है। बल्कि वोट हथियाने के अब अंतिम समय मे जनता को जगह जगह झूठे आश्वासन दे कर गुमराह किया जा रहा है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। अब जनता शाहपुर की जनता सब समझ चुकी है।

2022 में शाहपुर हल्के की जनता कांग्रेस बिधायक बानने के लिए इंतजार कर रही है। चंगर क्षेत्र की जनता का चार साल भाजपा की मंत्री ने सुध नही ली और अब 2022 के चुनावों के मध्य नजर देखते हुए जनता को धोखा देने के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार दुआरा स्वीकृत योजनाओं के ही शिलान्यास किये जा रहे है। जनता पूछ रही है कि अब ये कार्य कब पूरे होंगे जब कि सरकार के 8 महीने बचें है। इससे साफ दिख रहा है कि मंत्री जनता को गुमराह करने में लगी है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,सुरजीत राणा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, प्रधान अजय बबली,बुद्धि सिंह, प्रधान विनोद कुमार,जय राम, एस०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन, बाली राम, पंडित राज कुमार, पिंटू परमार, हरनाम सिंह, पूर्व प्रधान देवराज, पूर्व प्रधान करनैल सिंह, रितु राणा, बलदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, अश्वनी शर्मा, कमल कटोच पूर्व उप प्रधान, नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य , हरनाम राणा,रणजोध सिंह, रमेश कुमार, भूपिंदर सिंह, रजिंदर सिंह मन्हास, मनबीर मन्हास, जीत सिंह, कीकर सिंह, पूर्व वार्डपंच संगीता, प्रीतम सिंह, अम्बिया राम, मोहिंदर सिंह, मलकीत सिंह रिटायर कानूनगो, विनय शर्मा, मोहिंदर सिंह, रिपन मन्हास, आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...