भरमाड़ के बाशिंदे पानी की बून्द बून्द को मोहताज़, पानी का टैंक मंगवा कर, कर रहे गुजारा

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड – शिबू ठाकुर

विस क्षेत्र जवाली के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड न-आठ और नौ के बाशिंदों को बरसात में भी पानी की बूंद-बूंद को तरसना पड़ रहा है। बरसात में भी वार्डवासी पैसे एकत्रित करके पानी का टैंक मंगवा रहे हैं लेकिन विभाग की नींद नहीं खुल रही है।

शारदा देवी, सुदेश बाला, इंदु बाला, किरण बाला, सीमा देवी, हेम लता, यमुना देवी, पूजा देवी, रमा देवी, बीना कुमारी, अनु बाला, कांता देवी, शांता कुमार, सोम राज, रमन कुमार, कुशल कुमार, पंकज कुमार, मस्त राम व कर्म चंद इत्यादि ने बताया कि भरमाड़ ट्यूबवेल-दो की मोटर सोमवार शाम को खराब हो गई थी लेकिन विभाग के सुस्त रवैये के चलते तीसरे दिन मोटर निकाली जा रही है।

जिसके चलते ग्रामीण तीन दिन से बरसात में भी पानी के इधर उधर भटक रहे है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालय का घेराब करने को मजबूर हो जाएंगे।

क्या कहते है अधिकारी

इस बारे सहायक अभियंता भाग सिंह से बात हुई तो कहा कि मुझे इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली...