नाके के दौरान एक्साइज विभाग की कार्रवाई, पकड़ा 86 लाख का सोना; दंपति को 5.30 लाख पैनल्टी

--Advertisement--

Image

शोघी में नाके के दौरान एक्साइज विभाग की कार्रवाई, दंपति को 5.30 लाख पैनल्टी।

शिमला – जसपाल ठाकुर 

शिमला की आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।

सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग पूनम ठाकुर की टीम ने शिमला के शोघी में नाका लगाया और पंजाब नंबर की एक गाड़ी से 85,86,000 रुपए के सोने के आभूषणों को पकड़ा हैं।

गाड़ी में बिना बिल सोना सप्लाई कर रहे दंपति समेत उनका चालक सवार था। विभाग की टीम ने उनसे आभूषणों की टैक्स अदायगी के दस्तावेज मांगे तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

इस दौरान विभाग की टीम ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स के प्रावधानों के मुताबिक दंपति को 5,30,000 हजार रुपए की पैनल्टी लगाई गई।

इन्हें रात करीब दस बजे शोघी बैरियर पर पकड़ा गया और आधी रात एक बजे तक कागजी कार्रवाई पूरी करने और पैनल्टी वसूलने के बाद इन्हें छोड़ा गया।

सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग पूनम ठाकुर ने बताया कि पकड़ा गया सोना बिना टैक्स अदायगी के सप्लाई किया जा रहा था।

इसलिए दंपति को 5.30 लाख की पैनल्टी लगाई गई है। सूचना के मुताबिक यह दंपति सोने के आभूषण पंजाब के अमृतसर से लाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...