बिना हेलमेट व लाइसेंस के बाइक चला रहा था चालक, रोकने पर फाड़ दी पुलिस की वर्दी

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

पुलिस चौकी मैहतपुर में बैरियर पर यातायात चैकिंग के समय पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है।

इस दौरान बाइक चालक ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। दुर्व्यवहार करने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मैहतपुर चौकी की टीम यातायात चेकिंग के दौरान बैरियर के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक नंगल की तरफ से आ रहे बाइक सवार राहुल ऐरी निवासी मैहतपुर को चैकिंग के लिए रोका।

इस दौरान बाइक चालक ने न ही हेलमेट पहना हुआ था और न ही जांच के दौरान वह कोई लाइसेंस पेश कर पाया। जिस पर पुलिस द्वारा चालान करने पर वह भड़क उठा और वहां से चला गया।

लेकिन कुछ समय बाद ही राहुल ऐरी वापस थाने आकर पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने लगा व पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ दी।

मामले को लेकर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...

सुंदरनगर के भवाना चौक के पास निजी बस पलटी, 19 यात्री घायल; अफरा-तफरी का माहौल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में सोमवार दोपहर...