हिमाचल: अमेरिका भेजने की आड़ में 32 लाख ठग कर युवक को भेजा इंडोनेशिया

--Advertisement--

Image

सोलन, 24 अगस्त – जीवन वर्मा 

जाना था जापान..पहुंच गए चीन। पुलिस थाना बद्दी के तहत विदेश भेजने की एवज में 32 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने अमेरिका भेजने के लिए 32 लाख रुपये की मोटी रकम वसूली लेकिन भेजा गया इंडोनेशिया।

पुलिस को दिए बयान में बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि वो दिल्ली के रहने वाले राजीव कोहली पुत्र त्रिलोक नाथ व पवन कुमार को जानता था, ये पता था कि वो बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है।

लिहाजा भांजे हिम्मत सिंह को अमेरिका भेजने की बातचीत की। इस पर बताया गया कि 32 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद 18 जून को उसे दिल्ली से इंडोनेशिया भेज दिया गया।

22 जून को राजीव कोहली, पवन कुमार और उनका एक दोस्त घर आए और कहा कि आपका लड़का अमेरिका पहुंच गया है, जिसकी फर्जी लोकेशन भी दिखाई।

तीनों व्यक्ति बद्दी से 2 लाख रुपये लेकर चले गए। बाकी 30 लाख रूपये जिरकपुर में आकर देने को कहा। पीड़ित ने बताया कि जैसे तैसे पैसों का इंतज़ाम किया, अपनी स्कोपियो गाड़ी भी बेची दी। जिनका पूरा पैसा चुका दिया। इसके बाद इंडोनेशिया में भांजे को डरा कर हिरासत में रखा गया है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली...