
प्रागपुर – आशीष कुमार
प्रागपुर उपतहसील में खाली चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान ने पद भार ग्रहण कर लिया है।
यह पद पूर्व में यहाँ के नायब तहसीलदार नाजिर हुसैन की सेवानिवृत्त की बाद से खाली हुआ था। नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार इससे पहले धर्मशाला में सेटलमेंट कार्यालय में तैनात रहे।
सबसे पहले डॉक्यूमेंट राइटर कमलेश शर्मा और स्टाफ के कर्मचारियों ने नए नायब तहसीलदार का कार्यालय में स्वागत किया।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग में लंबित कार्यो का जल्द से जल्द निपटारा करना है।
इस बाबत उन्होंने कर्मचारियों के साथ मीटिंग भी की है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगो को कार्यालय में हो रही समस्याओं को भी समय रहते हल किया जाए।
नायब तहसीलदार की नियुक्ति होने से लोगो ने भी राहत की सांस ली है। कर्ण, शिव, हेमंत, अभिषेक, सूरज, चंदना ने सरकार का भी आभार व्यक्त किया है। साथ ही तहसीलदार अश्वनी कुमार को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी है।
