हिमाचल :बेखौफ घूम रहा तेंदुआ, रात को शहर में चहलकदमी करते वक्त सीसीटीवी कैमरा में कैद

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर शहर में तेंदुआ बेखौफ घूम रहा है और इसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। शहर में हुई तेंदुए की एंट्री के बाद लोगों की रातों की नींद भी उड़ चुकी है। शहर में घूम रहा तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।

बीते रात करीब 12 बजे बाजार में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बेखौफ घूम रहा तेंदुआ कैद हो गया है। तेंदुआ मेन सडक़ से निकल कर सीधा वन विभाग के रेंज ऑफिस के दफ्तर के अंदर घुस गया और वहां थोड़ी देर रुकने के बाद न जाने कहां निकल गया।

तेंदुए के इस तरह से बेखौफ बाजार में घूमने से शहर के लोग डर गए हैं और उनमें इसे लेकर डर देखा जा रहा है। तेंदुआ इसके बाद कहां चला गया इसका अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। वन विभाग को भी इस बाबत सूचना दे दी गई है तथा वन महकमा भी इसकी तलाश कर रहा है।

किसी अनहोनी घटना के अंदेशे के चलते लोग शहर में लोग सहमे हुए हैं। हमीरपुर शहर में विद्युत विभाग के शिकायत कक्ष कार्यालय के पास एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस तेंदुए को बेखौफ घूमते हुए कैद किया है। तेंदुआ दुकान की तरफ से निकलकर ठीक सामने वन विभाग के रेंज ऑफिस की ओर जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ देर यह इस दफ्तर के अंदर घूमता रहा और उसके बाद अचानक वहां से गायब हो गया। यह कहां चला गया अभी तक इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। एक घर के ऊपर से कुछ लोगों ने इस तेंदुए को जाते हुए भी देखा है। तेंदुए की वीडियो फुटेज भी खूब वायरल हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...