कांगड़ा में अवैध खनन पर शिंकजा, 120 मीट्रिक टन सामाग्री जब्त

--Advertisement--

Image

जिला में अवैध खनन पर रोकलगाने के लिए शुरू किया अभियान, एसडीएम, खनन अधिकारी, पुलिसने संयुक्त तौर पर किया निरीक्षण 

पालमपुर, 23 अगस्त – बर्फू 

कांगड़ा जिलाके थुरल क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन ने शिंकजा कस दिया है।मंगलवार को थुरल क्षेत्र की न्यूगल खड्ड से अवैध तरीके से एकत्रित की गई 120 मीट्रिकटन रेत, बजरी जब्त की गई है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि अवैध खनन पर पूर्णतय अंकुश लगाने के लिएउपमंडलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन तथा खनन विभाग को ज्वाइंट निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के तहत मंगलवार को एसडीएम धीरा आशीष शर्मा, खननअधिकारी राजीव कालिया, थाना प्रभारी, तहसीलदार तथा लोक निर्माण विभाग केसहायक अभियंता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थुरल क्षेत्र में विभिन्न जगहोंपर खड्डों से अवैध तरीके से एकत्रित 120 मीट्रिक टन के करीब रेत तथा बजरी जब्त की गई है तथा खड्डों की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। ताकि ट्रैक्टरों इत्यादि की आवाजाही नहीं हो सके।

उन्होंने कहा कि जब्त रेत तथा बजरी कीनियमानुसार नीलामी की जाएगी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहाकि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासनअभियान आरंभ करेगा इसमें आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।

उन्होंने कहा किअवैध खनन से पुलों तथा पेयजल स्कीमें इत्यादि स्कीमों के क्षतिग्रस्त होने कीसंभावना बनी रहती है इसके साथ ही खड्डों का स्वरूप भी बदलता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा तथा अवैध खननकरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...