डीसी के आदेश को दरकिनार कर खुला रहा निजी स्कूल

--Advertisement--

Image

चुवाडी – अनिल समबयाल 

डी सी चंबा ने आदेश जारी कर चुवाड़ी व सिहुंता के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 24 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. लेकिन मंगलवार को चुवाड़ी का एक निजी स्कूल ( राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाड़ी) खुला रहा.

स्कूल में अन्य दिनों की तरह पहली से दसवीं तक की कक्षाएं लगीं. गत दिनों भटियात में हुई भारी बारिश से जगह जगह भूस्खलन हुआ है और नदी नाले उफान पर है. सभी सड़कें बंद हैं जिसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं.

वावजूद इसके धरातल पर ये नियम बिल्कुल वे असर दिखाई दे रहे हैं. बच्चों की जान जोखिम में डाल स्कूल बुलाने का क्या औचित्य है.अगर किसी कारणवश कोई दुर्घटना हो जाती तो उसका जिम्मेवार कौन होता.

प्रधानाचार्य के बोल 

उधर स्कूल प्रधानाचार्य ऊषा चाढ़क ने बताया कि स्कूलों को बंद रखने के आदेश वह व्हाट्सएप पर समय से नहीं पढ़ पाए. जिस कारण बच्चे स्कूल आ गए थे.जब उन्हें इस बारे पता चला तो उन्होंने दोपहर को बच्चों को छुट्टी कर घर भेज दिया.

जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक के बोल 

जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि भटियात में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 24 अगस्त तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं.

वावजूद इसके भटियात में एक निजी स्कूल को खोलने का मामला सामने आया है. आदेशों की अवहेलना करने पर निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...