
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में माजरा थाना पुलिस ने नशीली दवाओं सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का पति व ससुर पहले ही अलग-अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि जगतपुर क्षेत्र में नशीली दवा अवैध रूप से बेची जा रही है। इसके बाद एसआई आशीष कौशल, मुख्य आरक्षी मोहिंदर सिंह व महिला आरक्षी अमरजीत कौर की टीम ने छापेमारी की।
पुलिस ने जगतपुर निवासी आरोपी मलखान शाह के रिहायशी मकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कमरे से नशीली दवा के 1500 कैप्सूल व टैबलेट बरामद हुई।
जिसमें 1050 कैप्सूल व 450 टैबलेट दवा बरामद हुई। जिसके बाद जगतपुर निवासी मलखान शाह की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
माजरा पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के पति मलखान को मार्च 2022 में नशीली दवा के 141 कैप्सूल बरामद कर गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी को नवंबर 2021 को 4.84 ग्राम स्मैक और अप्रैल 2022 को 95 नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा जा चुका है। मलखान शाह पहले ही एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्याययिक हिरासत में चल रहा है।
वहीं, आरोपी महिला के ससुर जामिल शाह को भी 13 अगस्त 2022 को 590 नशीले कैप्सूल व 75 टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी न्याययिक हिरास्त में है।
आरोपी सहारनपुर से नशील दवा खरीद कर पांवटा क्षेत्र में बेचते हैं। इसकी माजरा थाना पुलिस गहनता से तफ्तीश कर रही है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर माजरा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
आरोपी महिला के पति व ससुर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत न्याययिक हिरास्त में है।
