NHAI की ह‍री झंडी के बाद प्रशासन ने चक्‍की पुल को खोलने का दिया आदेश, हिमाचल से पंजाब का सफर होगा सुगम

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

हिमाचल व पंजाब को जोड़ने वाले चक्की खड्ड पुल पर आज से यातायात सुचारू रूप से शुरू हो रहा है।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने पुल को यातायात के लिए खोलने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन सुबह 11 बजे तक भी पुल के पास तैनात सुरक्षा पुलिस जवानों ने बैरिकेडस नहीं हटाए थे और रुकने के बोर्ड भी स्थापित रहे।

बताया जा रहा है कि एनएचएआइ की टीम ने पुल का निरीक्षण किया है और इस पुल को यातायात के लिए खोलने की बात कही है।

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक अनिल सेन सहित पूरी टीम ने निरीक्षण किया था। ऐसे में आज से यह पुल खुलने जा रहा है।

20 अगस्त को सुबह तड़के चक्की खड़्ड पर रेलवे का पुल पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था और उसके बाद उसी शाम को रेलवे पुल के साथ चक्की खड्ड पर सड़क यातायात के लिए बना पुल यातायात के लिए बंद कर दिया था। इस पुल को भी पानी ने नुकसान पहुंचाया है।

चक्की खड्ड के पानी को कम होने पर अन्य पिलरों की तरफ डायवर्ट करने का प्रयास किया गया है, ताकि पानी एक ही जगह पर न आकर अन्य पिलरों के नीचे से भी बहे।

पुल खोलने के आदेश दे दिए हैं : एसडीएम

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि पुल को खोलने के लिए आदेश दे दिए हैं। अभी पुल यातायात के लिए खुल जाएगा।

यातायात के लिए खोला जा रहा पुल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आज पुल को खोल दिया जाएगा। अभी खुला नहीं है, कुछ समय में इसे खोल दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...