कांगड़ा में आधार कार्ड पर मुद्रा लोन देने के पोस्‍टर, फोन करने पर हर बार अलग बताया पता

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

कांगड़ा में आधार कार्ड पर लोन देने के पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं। पोस्टर के साथ फोन नंबर भी दिए हैं। पोस्टर में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का जिक्र किया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन आरबीआइ की ओर से मान्यता प्राप्त बैंक व फाइनेंशियल कंपनी की ओर से पंजीकृत प्राइवेट कंपनियों की ओर से दिया जा सकता है।

सरकार ने मुद्रा लोन योजना चलाई है और इसके तहत युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर आसानी से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।

कांगड़ा में भी लगाए पोस्टर में देश की एक निजी कंपनी का नाम लेकर मुद्रा लोन का लालच लोगों को दिया जा रहा है। इन पोस्टर में नीचे दिए गए संपर्क नंबर गैर हिमाचली हैं।

दिए गए नंबरों पर जब संपर्क किया तो बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को पहले चंडीगढ़, फिर मुंबई और बाद में दिल्ली का बताया।

व्यक्ति कहता रहा कि 50 हजार से पांच लाख रुपये तक लोन मिलेगा। इसके लिए आपको आधार कार्ड व बैंक की पासबुक भेजनी होगी और मात्र छह फीसद ब्याज पर लोन मिल जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि 24 घंटे में लोन पास होकर पैसे आपके खाते में पहुंच जाएंगे। पांच लाख के लोन पर 24 हजार रुपये प्रोसे¨सग फीस की बात भी की जा रही है। लोन चार्ज व प्रोसेसिंग फीस से ही ठगी शुरू होती है और लोन के लालच में आकर लोग चार्ज और प्रोसेसिंग फीस जमा करवा देते हैं।

क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ व पुलिस

थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा का कहना है लोन देने के नाम पर ठगी का कोई मामला नहीं आया हैं। लोगों को कम ब्याज पर लोन देने वालों से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को दस्तावेज नहीं देने चाहिए। पोस्टर लगाने के मामले की जांच होगी।

एसबीआइ कांगड़ा के मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार का कहना है बैंकों की ओर से लोन पूरी जांच पड़ताल के बाद ही दिया जाता है। आधार संख्या तथा पैन संख्या प्राथमिक पहचान होती है। लोन का मिलना व्यक्ति के बेहतर क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है।

एसबीआइ अपने सैलरी अकाउंट होल्डर्स को आनलाइन लोन देता है। ऐसे पोस्टर पर लोग ध्यान न दें और न ही किसी अंजान से अपने बैंक के दस्तावेज शेयर करें और न ही आनलाइन भेजें।

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड कांगड़ा के सेल्स मैनेजर आशीष ठाकुर का कहना है आरबीआइ की ओर से अधिकृत बैंकों व फाइनेंशियल सर्विस वालों से ही लोन लेना चाहिए।

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन को लेकर अधिकृत बैंक व फाइनेंशियल सर्विस वाले सार्वजनिक जगह पर पोस्टर नहीं लगाते हैं। यह मात्र लोगों को ठगी करने का प्रयास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...