हिमाचल के कालेज व स्‍कूलों में बनेंगे वर्चुअल क्‍लासरूम, शिक्षक के गैरहाजिर होने पर दूसरे संस्‍थान से जुड़ सकेंगे आनलाइन

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

आनलाइन पढ़ाई के बाद शिक्षा विभाग अब वर्चुअल तरीके से भी पढ़ाई करवाएगा। इसके लिए स्कूल व कालेजों में वर्चुअल क्लासरूम स्थापित किए जा रहे हैं। वर्चुअल क्लासरूम को आधुनिक बनाया जा रहा है।

विभाग का तर्क है कि यदि किसी स्कूल व कालेज में किसी विषय का शिक्षक नहीं है तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वर्चुअल तरीके से उन्हें पढ़ाया जा सकता है।

शिमला के कालेज से ही प्रदेश के अन्य कालेज के छात्र भी वर्चुअल तरीके से क्लास से जुड़ सकेंगे। शिक्षा विभाग ने जिलों से ऐसे स्कूलों व कालेजों की जानकारी मांगी है।

जहां पर वर्चुअल क्लासरूम नहीं हैं। वर्चुअल क्लासरूम वहां बनाए जा रहे हैं, जहां भोगौलिक स्थिति आफलाइन कक्षाओं के लिए उपयुक्त न हो।

शिक्षा विभाग ने पहले ही 104 स्कूलों, 73 डिग्री कालेजों और दो संस्कृत कॉलेजों में वर्चुअल क्लासरूम की व्यवस्था की है। प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। विषय विशेषज्ञ के न होने के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

जानकारी एकत्र होते ही इन स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसकी समय समय पर चेकिंग करें।

निदेशालय के अधिकारी भी स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अमरजीत शर्मा की ओर से इस बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...