#डर प्रधानमंत्री मोदी का इतना डर कि हिमाचल में तिरंगे का अपमान होने पर भी कानूनी कार्यवाही नहीं 

--Advertisement--

Image

स्टाफ रिपोर्टर सुंदरनगर अविनाश शर्मा

हिमाचल में कानून व्यवस्था के हालात इतने बुरा है कि तिरंगे का अपमान होने पर भी कोई कानूनी कार्यवाही नही होती।

यह वो पुलिस है जो नौकरी पर नियुक्त होने से पहले संविधान और तिरंगे की आन बान शान के लिए कुर्बान होने की शपथ लेती है।

लेकिन आज वही पुलिस रैली में सार्वजनिक रूप में तिरंगा उलटा लेकर चलने पर एफआईआर तो दर्ज नहीं कर रही ।

मामला नाचन विधानसभा क्षेत्र का है। जहां 14 अगस्त 2022 को भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा रैली का आयोजन किया और विधायक विनोद कुमार द्वारा नेतृत्व किया गया।

दुनिया की सबसे बड़ी देशभक्त पार्टी की रैली में सार्वजनिक रूप से तिरंगा उल्टा पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष ने 112 पर एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत डाली। लेकिन आज दिन तक इस मामले में कोई कार्यवाही नही हुई।

जिसके चलते आज राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार थाने के बाहर धरने पर बैठ गए है तथा उन्होंने तिरंगे के अपमान में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

जानकारी मुताबिक सुरेश कुमार अकेले धरने पर बैठे है और शांति पूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे है।

धरने के दौरान 12 बजे एसएचओ गोहर निर्मल सिंह धरना स्थल पर स्वयं आए और उन्होंने सुरेश कुमार के साथ हाथापाई और जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आम लोगों ने वायरल वीडियो पर पुलिस को जम कर कोसा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...