अश्लील वीडियो मामले में नया मोड़…युवक के परिजनों का DC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क 

उपमंडल हरोली के एक गांव में एक युवती के नाम से अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में व्यक्ति से मारपीट करने के विरोध में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। उक्त गांव के सैकड़ों लोग सोमवार सुबह जिला मुख्यालय पहुंच गए।

उन्होंने मामले में युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और चंडीगढ़ धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से उठकर लघु सचिवालय में बैठ गए। सोमवार देर शाम तक लोग वहीं बैठे रहे।

मारपीट के शिकार व्यक्ति की पत्नी सीमा देवी ने कहा कि उसके पति को बेरहमी से पीटा गया और किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। दो दिन से पुलिस केवल आश्वासन ही दे रही है। वहीँ युवक के पिता ने भी मारपीट करने वालो पर गंभीर आरोप जड़े है।

लोगों की नारेबाजी के बीच पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर लोगों को शांत कराने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एक सप्ताह के भीतर पूरी जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर पहले ही क्रॉस केस दर्ज कर चुकी है हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच अमल में लाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को सचिवालय...

मनाली में मानवता शर्मसार! होटल में ठहरी 2 वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की प्रसिद्ध पर्यटन...

सिया हत्याकांड के आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, खुलेगा मर्डर का सच

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सरकाघाट के...