इंटरनेट पर फर्जी नंबर से 13.40 लाख की चपत; घुमारवीं में जवान से ठगे 6.90 लाख, छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव गतोल डाकघर दाबला का रहने वाला एक भारतीय सेना का जवान धोखाधड़ी का शिकार हो गया है।

भारतीय सेना में कार्यरत हवलदार राजकुमार ने इस संदर्भ में पुलिस थाना घुमारवीं में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।

घुमारवीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-419 व 420 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि उसने वर्ष 2020 में फाइनांस कंपनी से पांच लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया था।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि वह इस लोन को अब वापस करना चाहता था। फाइनांस कंपनी का कोई भी कांटेक्ट नंबर शिकायतकर्ता के पास नहीं था, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने कंपनी के नंबर को गूगल पर सर्च किया।

शिकायतकर्ता को एक नंबर फाइनांस का मिल गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने उस नंबर पर फोन किया तो सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रियांश बताया और कहा कि वह फाइनांस कंपनी का एजेंट है।

इस व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को तीन बैंक अकाउंट नंबर दे दिए और कहा कि वह इन अकाउंट नंबरों में लोन के पैसे ट्रांसफर कर दे।

वहीं, इस आरोपी इस ठग की बात मान ली और 699000 इन बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।

उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...