पहाड़ी से बाइक पर गिरे पत्थर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

शुक्रवार को मंडी जिला में भारी बारिश के चलते हादसों का लगातार जारी है। पनारसा ज्वालापुर रोड पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही औट थाना की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पनारसा ज्वालापुर रोड पर नाउ से 2 किलोमीटर आगे कटीस नाला में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर आ गिरे।

इन पत्थरों की चपेट में दो बाइक सवार युवक आ गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस थाना औट की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक युवकों की पहचान अजय कुमार (28) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी पव, डाकघर कोट खमरादा व मनोहर लाल (29) पुत्र हेमराज निवासी कोहली सेरी, डाकघर पनारसा जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल कुल्लू ले जाया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...