पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई बाइक, विधायक जवाहर ठाकुर के भतीजे सहित 2 की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जिला के सीमांत क्षेत्र में पनारसा-ज्वालापुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है।

खमरादा के समीप पहाड़ी से पत्थर व पेड़ गिरने के करण बाइक सवार विधायक जवाहर ठाकुर के भतीजे सहित दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक ज्वालापुर से पनारसा स्थित अपने घर आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक खमरादा के समीप पहाड़ी से अचानक चट्‌टाने आ गिरी। चट्टाने गिरने के साथ पेड़ भी सड़क पर गिर गया।

जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

मृतक अजय ठाकुर (27) विधायक जवाहर ठाकुर का भतीजा है। वहीं दूसरे युवक की पहचान विजय ठाकुर पनारसा निवासी के रूप में हुई है।

दोनों घर ज्वालापुर लौट रहे थे कि पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रख दिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...