मंडी-पठानकोट एनएच बंद, कुठमां में भारी भूस्‍खलन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

अगर आप पठानकोट या नूरपुर से कांगड़ा या पालमपुर जा रहे हैं और पालमपुर से नूरपुर या पठानकोट की ओर जा रहे हैं तो ध्यान दें। राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट मंडी में ल्हासे गिरने के कारण आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। इस कारण अब प्रशासन ने रोड डाइवर्ट करके वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। इस कारण आपको कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करते हुए धर्मशाला होकर जाना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा के साथ कुठमां में भारी भूस्‍खलन हुआ है। इस कारण सड़क मार्ग बंद हो गया है। हालांकि स्थानीय प्रशासन की ओर से सुबह मार्ग बहाल करने का प्रयास तो किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रशासन का प्रयास सफल नहीं हो पाया। यहां एयरपोर्ट की तरफ से पहाड़ी से भारी भूस्‍खलन लगातार जारी है। इसके साथ ही शाहपुर के चंबी में ल्हासा गिरने के कारण मार्ग तो बंद हुआ ही है, बल्कि चंबी पुल के पास शराब ठेका और अन्‍य कुछ दुकानें भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्ख्लन के चलते प्रशासन ने रोड डाइवर्ट कर दिया है। अब नूरपुर या कांगड़ा व पालमपुर से आवाजाही करने वाले वाहनों को धर्मशाला होकर भेजा जा रहा है। नूरपुर से आने वाले वाहनों को चंबी पुल से वाया चड़ी, घरोह होकर धर्मशाला भेजा जा रहा है।
इसी तरह पालमपुर या कांगड़ा से आने वाले वाहनों को गगल से धर्मशाला होकर वाया घरोह, चड़ी होते हुए चंबी भेजा जा रहा है। लेकिन सुधेड़ में भी भूस्‍खलन होने से आवाजाही प्रभावित है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...