नौकरी छूटने से परेशान योल के टीका लैहसर में 38 वर्षीय व्‍यक्ति ने कमरे में फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस चौकी योल के तहत टीका लैहसर के एक व्यक्ति ने बीती रात घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय बबलू पुत्र बृज लाल के रूप में हुई है। बबलू के इस कदम से उसकी पत्नी, मां और दो नाबालिग बेटियां का सहारा छिन गया है।

वह पहले किसी निजी होटल में सिक्योरिटी गार्ड था। लेकिन कुछ दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। पिता सेना में थे, जिनका काफी साल पहले निधन हो चुका है। घर की स्थिति नाजुक है। पत्नी अंजू देवी ने पुलिस में दर्ज बयान में बताया कि उसका पति नशे का आदी था।

इसी वजह से उसे नौकरी से भी निकाला गया था। बीती रात उसने घर के कमरे का दरवाजा बंद कर दरवाजे के पर्दे का फंदा बनाकर पंखे से लटका पाया गया। लोगों की सहायता से उसे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस चौकी योल के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कर स्‍वजनों को सौंप दिया गया है। आज घियारी पुल अन्त्येष्टी स्थल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...