अवैध खनन कर रेत भरकर ला रहे ट्रैक्टर का एसडीएम ने काटा चालान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के करसोग में अवैध खनन पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया हैं। यहां एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को सड़क पर उतर कर सनारली में अवैध रूप से रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ा। इस दौरान मौके पर ही 4500 रुपये का चालान काटा गया।

इस बारे में एसडीएम ने माइनिंग डिपार्टमेंट को भी सूचित कर दिया है। विभाग को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

करसोग सहित ऊपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश से खड्डों में पानी के तेज बहाव के साथ समतल जगहों पर रेत ढेर लगे हैं। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए बहुत से लोग इमला खड्ड से अवैध तरीके से ट्रैक्टर, टिप्पर व पिकअप में रेत भरकर ले जा रहे हैं।

उपमंडल के तहत कई खड्डों में इन दिनों अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे सरकारी कोष को चूना लगने के अतिरिक्त पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध खनन माफिया पर लगाम कस दी है, ताकि खड्डों में हो रहे किसी तरह के अवैध खनन को रोका जा सके।

क्या कहते हैं अधिकारी

एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि सनारली में रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा गया है जो अवैध रूप से इमला खड्ड से रेत भरकर ले जा रहा था। इस जुर्म में 4500 रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए माइनिंग डिपार्टमेंट को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...