राह चलती महिला का पर्स छीन भागा बाइक सवार; जांच में खुलासा, चोरी की बाइक पर था सवार

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पालमुपर के साथ लगते क्षेत्र नगरी में भी अज्ञात एक मोटरसाइकिल सबार ने स्थानीय महिला नर्मदा शर्मा से पर्स छीन लिया।

जानकारी के अनुसार महिला अभी अपने घर से लगभग 150 मीटर दूर ही पहुंची थी कि एक मोटरसाइकिल सवार जो कि पालमपुर से डाढ़ की तरफ जा रहा था, ने झपट कर पर्स छीना और भाग गया।

इस पर्स में एक मोबाइल, 1000 रुपए, आधार कार्ड व डाकघर और बैंक की पासबुक थी। इसकी सूचना पालमपुर पुलिस को दे दी गई है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

नगरी से गोपालपुर तक के सीसीटीवी की फुटेज में बाइक सबार साफ दिखाई दे रहा है। उसने पांव में चपल पहन रखी है और हेलमेट पहन रखा है।

उधर, नगरोटा बगवां से एक व्यक्ति ने फेसबुक पर अपनी पिछले दिनों चोरी हुई बाईक की फ़ोटो भी डाली है और चोर ने इसी चोरी हुई बाईक से नगरी में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...