सड़क दुर्घटना में पंचायत प्रधान,पत्नी और 2 बच्चे घायल

--Advertisement--

Image

रोनहाट, 19 अगस्त – नरेश कुमार राधे

विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत धारवा में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें स्थानीय पंचायत के वर्तमान प्रधान और उनकी पत्नी सहित बहन के 2 बच्चे घायल हो गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जोगिंदर सिंह निजी मारुति स्विफ्ट कार से धारवा गांव से शिलाई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर क़रीब 600 मीटर नीचे लुढ़क कर राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर जामली पुल के समीप जा गिरी।

गनीमत रही कि हादसे के बाद कार सवार चारों लोग क़रीब 100 मीटर की दूरी पर गाड़ी से छिटक कर बाहर गिर गए और घायल हो गए। वहीं हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने राहत व बचाव कार्य चलाया और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद पहाड़ी से सड़क तक पहुंचा कर एम्बुलेंस के माध्यम से शिलाई अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है।

फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान धारवा पंचायत के वर्तमान प्रधान जोगिन्दर सिंह (37) तथा उनकी धर्मपत्नी अमरा देवी (32) और भांजी आरुषि(12) व भांजा हनी(14) के रूप में हुई है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी ने पुष्टि करते हुए बताया की मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...