शिमला : निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों सहित 7 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 अगस्त – जसपाल ठाकुर

राजधानी एक निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। होटल में संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना पर एसपी ऑफिस शिमला के साइबर सेल ने शहर के कार्ट रोड स्थित एक होटल में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस ने होटल से 3 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। होटल के मैनेजर और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सभी युवक-युवतियां बाहरी राज्यों से हैं और पर्यटक बन कर होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार साइबर सेल को कुछ दिनों से यहां सेक्स रैकेट चलने की खबर मिल रही थी। पकड़ी गई युवतियों की आयु 23 से 25 वर्ष है और इनमें दो पश्चिम बंगाल और एक पंजाब की रहने वाली हैं। गिरफ्तार किए गए युवक उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के निवासी हैं।

इनमें राम बालक, मनीष कुमार, राजबीर और बिक्रम शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद राशि एवं अनैतिक देह व्यापार में उपयोग की गई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि सदर थाने में आईपीसी की धारा 370 और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बेरोजगारों के लिए मौका: 7 मार्च को यह 2 बड़ी कंपनियों में होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 7 मार्च (शनिवार)...

ऊना-अम्ब में नौकरी का बड़ा मौका: 100 पदों पर भर्ती, यह दो दिन होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

हमीरपुर की बेटी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय सेना में बनी लैफ्टिनैंट कर्नल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की बेटियां अपनी मेहनत और काबिलियत...

CUHP के नौवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उप-राष्ट्रपति, धर्मशाला कॉलेज में होगा आयोजन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह...