पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 38.49 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

मंडी पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर 38.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में औट थाना की टीम ने नाके के दौरान एक कार में सवार 2 युवकों से 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपी युवकों की पहचान नरेश और तिलकराज के रूप में हुई है। दूसरे मामले में शहर के सौली खड्ड में एसआईयू की टीम ने हरियाणा के एक युवक से 16.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...