एसआईयू टीम ने घर में दी दबिश, 8.47 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत सोलन जाबली में एसआईयू टीम ने 4 युवकों चिट्टे के साथ पकड़ा है। युवकों के कब्जे से 8.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है वहीं एक डिजिटल वेट मशीन व 11100 रुपए भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम सोलन जाबली में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि फोरलेन की निचली तरफ मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में एक युवक अपने अन्य 3 दोस्तों के साथ छिट्टे की खरीद-फरोख्त कर रहा हैं।

सूचना के उपरांत एसआईयू टीम ने रोहित कुमार के मकान में दबिश दी तथा तलाशी के दौरान चिट्टे सहित नकदी व अन्य सामान बरामद किया।

युवकों की पहचान रोहित कुमार निवासी जाबली (मकान मालिक), दीपक निवासी जाबली, नितिन कुमार निवासी गांव चिंचिया डाकघर जाबली व यश शर्मा निवासी जाबली के रूप में की गई है।

पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर मुकुल राय ने बताया कि मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...