42 साल की नशा कारोबारी महिला गिरफ्तार, 21 ग्राम स्मैक बरामद

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब पुलिस ने एक घर में दबिश देकर नशा कारोबारी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान उपमंडल के सूरजपुर गांव की रहने वाली शशिबाला पत्नी राकेश कुमार के तौर पर की गई है।

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने महिला के घर पर ही दबिश दी थी। हैड कांस्टेबल अनिल तोमर व हितेंद्र कुमार की टीम ने महिला के घर पर रेड की थी।

इसी बीच पांवटा साहिब के डीएसपी ने पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को दें, ताकि इस कारोबार से जुड़़े तमाम लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

डीएसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड में महिला से पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल विश्वविद्यालय खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय LLM कोर्स, 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा दाखिला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक...

शिक्षकों की नौकरी का मौका, 5 पदों के लिए 12 अक्टूबर को इंटरव्यू

विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 5 पदों पर भर्ती...