शरारती तत्वों ने BDO कार्यालय की 5 करोड़ की पट्टिका को किया तहस-नहस

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

शरारती तत्वों ने सुजानपुर के डोली में बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला को तोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला सुजानपुर मुख्य मार्ग डोली में रखी गई थी।

शरारती तत्वों ने इस आधारशिला को तोड़ दिया है संबंधित विषय पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा आधारशिला को तोड़ने के मामले संबंधी थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा 10 अप्रैल को सुजानपुर पहुंच कर यहां पर लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला रखी गई थी।

इसके साथ उन्होंने यहां पर बनने वाले विश्रामगृह लागत करीब 50 लाख उसकी भी आधारशिला रखी थी। लेकिन शरारती तत्वों द्वारा इन दोनों आधारशिलाओं में से खंड विकास अधिकारी कार्यालय लागत निर्माण 5 करोड़ की पट्टिका को तहस-नहस कर दिया गया है। जबकि दूसरी आधारशिला सुरक्षित है।

यह कार्य किसने किया है किसे सुजानपुर शहर का विकास पसंद नहीं आ रहा है यह बात सवालों के घेरे में है। इससे पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सीआरएफ के तहत बनने वाले मुख्य मार्ग की आधारशिला को भी शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था।

इस आधारशिला को भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां पर रखा था। बहरहाल आधारशिला शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने के इस मामले में खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। और किस ने इस तरह की घटिया हल्की हरकत की है ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस से आग्रह किया है।

खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है इसकी सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिलान्यास पट्टिका पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे कब्जे में ले लिया है उधर सुजानपुर भाजपा ने इस आधारशिला को तोड़ने के मामले में यहां के विधायक और उनके कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।

भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर शहर का हो रहा विकास विधायक और इनके कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है उनके इशारे पर इस तरह का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आधारशिला को तोड़ने से कुछ नहीं होगा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम लोगों के दिलों में बसता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...