भरमाणी माता से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार लुढक़ी, पांच घायल, घायल कांगड़ा जिला के रहने वाले

--Advertisement--

Image

भरमाणी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार लुढक़ी, पांच घायल, सिविल अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद चार को किया रैफर, घायल कांगड़ा जिला के रहने वाले।

चम्बा – भूषण गुरुंग 

भरमाणी माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बाबा की कुटिया के पास सड़क का डंगा धंसने से वीरवार सुबह छह बजे सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांच श्रद्धालु चोटिल हो गए।

घायलों की पहचान कुलदीप सिंह (70) पुत्र बलदेव गांव सपड़ी डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, विजय कुमार (48) पुत्र मेहर सिंह गांव इन्नो डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, मदन(40) पुत्र मिलखी गांव हरवाल डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, प्रभात (40)पुत्र शिव देव गांव हरवाल डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा और चालक अजय सिंह (38) पुत्र सुखदेव गांव बांचल हट्टी डाकघर धमेटा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई।

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस जवानों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां घायलों को उपचार देकर छुट्टी कर दी गई।

थाना प्रभारी बाबू राम ने हादसे की पुष्टि की है। इधर, डीएसपी हैडक्र्वाटर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि मामले में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...