
फतेहपुर – अनिल शर्मा
उपमण्डल फतेहपुर की पँचायत नेरना के गाँब पँजासरा ब पँचायत बतराहण के गाँब बड़ी के लोगों ने जलशक्ति बिभाग के साथ -साथ बिधुत बिभाग को चेताबनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर उन्हें पानी की आपूर्ति नही होती है तो उन्हें मजबूरन जलशक्ति बिभाग के साथ -साथ बिधुत बिभाग के कार्यलय का घेराब करना पड़ेगा ।।
स्थानीय बीडीसी तम्मना धीमान सहित स्थानीय गाँबबासियों में पूजा देबी ,निशा देबी ,नीलम कुमारीं ,शंकुतला देबी ,लीला देबी ,सुमना देबी ,बिमला देबी ,अमरजीत सिंह ,अश्बनी कुमार ,प्रेम कुमार सहित अन्य ने बताया उनके गाबों में पिछले लगभग दस दिन से पानी की समस्या चल रही है ।
बताया जब इस बारे जलशक्ति बिभाग को अबगत करबाया गया तो उनका कहना रहा ट्रांसफार्मर खराब होने कारण पानी की समस्या पैदा हुई है ।
वहीं जब बिधुत बिभाग को समस्या बताई गई तो उन्होंने भी आज -कल करते हुए समस्या को और बढ़ा दिया ।
उन्होंने कहा अगर दो दिनों के भीतर उनकी समस्या का स्थाई समाधान न हुआ तो मजबूरन स्थानीय लोगों को दोनों बिभागों के कार्यलयों का घेराब करना पड़ेगा ।
क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं इस पर जब जलशक्ति बिभाग में कार्यरत एसडीओ अमित रंधाबा के साथ फोन पर बात की तो उन्होंने कहा जैसे ही बिधुत बिभाग ट्रांसफार्मर ठीक करता है तुरन्त पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी ।
क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं बिधुत बिभाग में कार्यरत एसडीओ ज्योतिर्मय उपाध्याय से जानना चाहा तो उन्होंने कहा ट्रांसफार्मर खराब चल रहा है। अब अन्यत्र स्थान से ट्रांसफार्मर मंगबा कर बदलने का कार्य शुरू किया गया है । जैसे ही ट्रांसफार्मर रखा जाता है बिधुत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी ।
