
नूरपुर – देवांश राजपूत
राज्यपाल राजेंद्र विश्वानाथ अर्लेकर ने वीरवार सांय वन मंत्री राकेश पठानिया की मौजूदगी में नगर परिषद के परिसर में समाज सेवक स्व.आरके महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि समाज सेवा में स्व.आरके महाजन का योगदान सराहनीय रहा है, उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज का मार्गदर्शन करते हैं।
वन मंत्री राकेश पठानिया ने इस मौके पर कहा कि स्व. आरके महाजन इलाके के महान सेवक थे । नूरपुर का दशहरा व जन्माष्टमी स्व.आरके महाजन की देन है।
इस मौके पर आरके महाजन के परिवार की तरह से कृष्णा महाजन, योगेश महाजन व गौरव महाजन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
